India vs Australia : मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं।
कैनबरा में खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था। अब दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक परिवर्तन किया है — विकेटकीपर जोश फिलिप की जगह ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को शामिल किया गया है।
![]()
भारतीय टीम की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
India vs Australia : ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11:
ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश हेजलवुड।
अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 33 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 20 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 11 में सफलता मिली है। दो मुकाबले बेनतीजा रहे। आंकड़े बताते हैं कि टी20 फॉर्मेट में भारत का पलड़ा कंगारुओं पर भारी रहा है।
India vs Australia : टी20I में भारत vs ऑस्ट्रेलिया (H2H)
-
कुल मुकाबले: 33
-
भारत की जीत: 20
-
ऑस्ट्रेलिया की जीत: 11
-
बेनतीजा: 2











