CG NEWS : खैरागढ़ : खैरागढ़ में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आने से 45 वर्षीय कमल नारायण की मौत हो गई। हादसा शहर के तुरकारीपारा मेन रोड पर चंद्राकर पैथोलॉजी लैब के पास हुआ।
CG NEWS : जानकारी के अनुसार, किल्लापारा निवासी कमल नारायण सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का पहिया उनके पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
CG NEWS : स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
CG NEWS : पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक व एंबुलेंस की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संबंधित एंबुलेंस दुर्ग स्थित एक निजी अस्पताल की है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।











