Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Chhindwara News : छिंदवाड़ा में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई,...

Chhindwara News : छिंदवाड़ा में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की फसल जब्त

Chhindwara News
Chhindwara News

Chhindwara News : छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान 6148 नग डोडा पौधे, जिनका कुल वजन 194.500 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है, जब्त किए गए।

Chhindwara News : जानकारी के अनुसार, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ को जहर देकर मारने के आरोपी उदेसिंग के खिलाफ जांच के दौरान वन विभाग से सूचना मिली थी। इसी आधार पर तामिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर 29 मार्च 2026 को कार्रवाई की गई।

Chhindwara News : पुलिस ने आरोपी उदेसिंग पिता सुमरसिंग शीलू, निवासी छातीआम के कब्जे वाले जंगल क्षेत्र स्थित पाडो नाला के खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करते हुए पौधों को जब्त किया। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 18(C) और 25 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Chhindwara News : बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में जिला जेल छिंदवाड़ा में निरुद्ध है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तामिया निरीक्षक आशीष कुमार जैतवार, चौकी प्रभारी देलाखारी उपनिरीक्षक मयंक उइके सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here