Raipur News : रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती: एक रात में 137 नशेड़ी चालक पकड़े

Raipur News : रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। 28-29 मार्च की रात शहर के आठ स्थानों पर विशेष चेकिंग के दौरान 137 नशेड़ी वाहन चालकों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Raipur News : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अब तक करीब 1400 लोगों पर ड्रंक एंड ड्राइव की कार्रवाई की जा चुकी है। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Raipur News : पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई किसी लक्ष्य के तहत नहीं बल्कि जनसुरक्षा के लिए की जा रही है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories