CG NEWS: एनएचएम संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 12 अप्रैल को रायपुर में, 33 जिलों के पदाधिकारी तय करेंगे आगे की रणनीति पर मंथन,

CG NEWS: रायपुर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ की प्रदेश स्तरीय एक अहम और निर्णायक बैठक आगामी 12 अप्रैल 2026 को रायपुर में आयोजित होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के सभी 33 जिलों से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

CG NEWS: बताया जा रहा है कि यह बैठक एनएचएम कर्मचारियों के भविष्य, अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों पर ठोस कार्ययोजना तैयार करने तथा सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से अपनी बात रखने को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी।

CG NEWS: सूत्रों के अनुसार, बैठक में अन्य राज्यों में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों को मिल रही सुविधाओं, मोदी की गारंटी में कर्मचारियों के समस्याओं का समाधान का उल्लेख पर चर्चा सहित, वेतन वृद्धि ,एनएचएम कर्मियों का ग्रेड पे निर्धारण, चिकित्सा परिचर्या, स्थातरण नीति, नये मानव संसाधन नीति, नियमितीकरण और सेवा शर्तों का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए भी समान सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाई जाएगी।

CG NEWS: बैठक में यह भी तय किया जायेगा आगे की कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित आगे का रूपरेखा क्या होगी। इसके लिए चरणबद्ध , ज्ञापन, ध्यान आकर्षण और मंत्रियों,जनप्रतिनिधियों से संपर्क जैसे विकल्पों पर भी गंभीर मंथन किया जाएगा।

CG NEWS: बैठक के पश्चात संघ द्वारा शासन-प्रशासन को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों की ओर पुनः ध्यान आकर्षित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की योजना है।

इस प्रदेश स्तरीय बैठक में सभी जिलों के ब्लॉक पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, सक्रिय सदस्यों सभी जिले के एनएचएम कर्मचारी भी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यह बैठक कर्मचारियों के हक और सम्मान की लड़ाई को नई दिशा देने वाली साबित होगी और आने वाले समय में बड़े निर्णय सामने आ सकते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

SECL_Mining: किसानों की आजीविका पर आँच: महान-3 कोल माइंस विस्तार के लिए आवंटित हुई जलाशय की 4 हेक्टेयर भूमि

SECL_Mining: अंबिकापुर/प्रतापपुर। सरगुजा संभाग के प्रतापपुर क्षेत्र के अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories