Home Madhya Pradesh Dewas M.P News : देवास में अनोखा जुगाड़! पेट्रोल संकट के बीच घोड़े पर ऑफिस पहुंचा बैंक कर्मचारी

M.P News : देवास में अनोखा जुगाड़! पेट्रोल संकट के बीच घोड़े पर ऑफिस पहुंचा बैंक कर्मचारी

0
M.P News : देवास में अनोखा  जुगाड़! पेट्रोल संकट के बीच घोड़े पर ऑफिस पहुंचा बैंक कर्मचारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  देशभर में इन दिनों पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और लोग ईंधन के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के देवास से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

घोड़े पर सवार होकर ऑफिस पहुंचे कर्मचारी

देवास जिले के राधागंज निवासी गोपाल ठाकुर, जो एक बैंक कर्मचारी हैं, पेट्रोल नहीं मिलने के कारण घोड़े पर सवार होकर अपने ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने करीब 3 किलोमीटर का सफर घोड़े से तय किया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

पेट्रोल पंप पर नहीं मिला तेल

जानकारी के अनुसार, गोपाल अपनी बुलेट बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पास के पेट्रोल पंप पहुंचे थे, लेकिन वहां भारी भीड़ के चलते उन्हें पेट्रोल नहीं मिल सका। समय की कमी के चलते उन्होंने इंतजार करना उचित नहीं समझा।

Read More : IPL 2026: SRH को मिला नया कप्तान! कमिंस बाहर, ईशान किशन को मिला बड़ा मौका

समय पर पहुंचना था जरूरी

गोपाल एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में कलेक्शन का काम करते हैं। उन्हें समय पर ऑफिस पहुंचकर डिजिटल अटेंडेंस दर्ज करनी थी। देरी होने पर अनुपस्थित दर्ज होने का खतरा था, इसलिए उन्होंने तुरंत दूसरा विकल्प चुना।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घोड़े पर सवार होकर ऑफिस जाते हुए गोपाल को देखकर आसपास के लोगों ने वीडियो बना लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस अनोखे अंदाज की चर्चा करने लगे।

इमरजेंसी में काम आया देसी जुगाड़

गोपाल ने बताया कि यह फैसला पूरी तरह मजबूरी में लिया गया था। पेट्रोल की कमी और समय की पाबंदी के बीच घोड़ा ही उनके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here