‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज! हॉरर-कॉमेडी जॉनर में अक्षय कुमार की दमदार वापसी, फिर दिखेगी ‘खिलाड़ी’ की कॉमिक टाइमिंग…

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘भूल भुलैया’ जैसी हवेली की झलक

टीजर की शुरुआत एक रहस्यमयी हवेली से होती है, जो दर्शकों को अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ की याद दिलाती है।फिल्म की कहानी मंगलपुर नाम के एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां किसी भी घर में शादी नहीं होती। इसी बीच ‘वधुसुर’ नाम का रहस्यमयी किरदार सामने आता है, जो सीधे अक्षय कुमार के किरदार से टकराता नजर आता है।

कॉमेडी में फिर दिखी पुरानी टीम

टीजर में परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमिक केमिस्ट्री भी दिखाई देती है। एक सीन में परेश रावल पूछते हैं कि “यह वधुसुर कौन है?” जिस पर राजपाल यादव मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं।अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन टीजर में खास आकर्षण बने हुए हैं।

Read More : क्या रुक सकती है इजरायल-ईरान जंग? ईरान के राष्ट्रपति ने शांति के लिए रखीं 3 बड़ी शर्तें

कई स्टार्स आएंगे नजर

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ

  • वामिका गब्बी

  • तब्बू

  • मिथिला पालकर

  • जिशु सेनगुप्ता

  • राजेश शर्मा

भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।टीजर में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के बीच रोमांटिक सीन और डांस की झलक भी दिखाई गई है।

फैंस में बढ़ा उत्साह

टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह बढ़ गया है। कई लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद अक्षय कुमार कॉमेडी और हॉरर के पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर दमदार वापसी दिला सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *