Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: BJP-कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, आज होगी जांच

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: BJP-कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, आज होगी जांच

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 5 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों दलों के उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। अब चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण में आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद ही अंतिम रूप से चुनावी मुकाबले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

9 अप्रैल को खत्म हो रहा मौजूदा कार्यकाल

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम और वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। इसी कारण इन दोनों सीटों को भरने के लिए मार्च में राज्यसभा चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं।राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुनावी तैयारी तेज कर दी है।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, रायपुर में 37°C के पार पहुंचा तापमान

भाजपा की ओर से लक्ष्मी वर्मा मैदान में

भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि यदि उन्हें राज्यसभा में जाने का अवसर मिलता है तो वे महिलाओं की आवाज को मजबूती से संसद में उठाने का प्रयास करेंगी।उनके नामांकन के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने फिर जताया फूलो देवी नेताम पर भरोसा

कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान सांसद फूलो देवी नेताम पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि यदि उन्हें दोबारा संसद में जाने का अवसर मिला तो वे छत्तीसगढ़ और आदिवासी समाज के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का काम करेंगी।

आज होगी नामांकन पत्रों की जांच

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 9 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया तो मुकाबला सीधे तौर पर तय हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ की इन दोनों सीटों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और आने वाले दिनों में राज्यसभा चुनाव को लेकर गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here