Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh राजा के परिजनों का फूटा गुस्सा, बेवफाई की आग में जला सोनम...

राजा के परिजनों का फूटा गुस्सा, बेवफाई की आग में जला सोनम का पोस्टर…देखें वीडियो

इंदौर। शिलांग में रहस्यमय हालात में हुई राजा रघुवंशी की मौत के बाद अब मामला पूरी तरह भावनात्मक उबाल पर है। मृतक राजा के परिजनों ने रविवार को गुस्से और आक्रोश का इज़हार करते हुए उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी के पोस्टर को घर के दरवाजे पर फाड़कर आग के हवाले कर दिया।

यह वही घर था, जहां सोनम ने बहू बनकर प्रवेश किया था। लेकिन अब उसी दरवाजे पर उसके विश्वासघात के प्रतीक स्वरूप जलते हुए पोस्टर ने पूरे मोहल्ले का ध्यान खींचा। परिजनों ने सोनम को “बेवफा” बताते हुए कहा कि उसने सिर्फ राजा को नहीं, पूरे परिवार को धोखा दिया है।

मालूम हो कि सोनम पर अपने प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। शिलांग में राजा की लाश मिलने के बाद सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया गया था। अब पूरे मामले ने एक सनसनीखेज मोड़ ले लिया है।

परिजनों का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और वे इस मामले को दबने नहीं देंगे। घर के सामने पोस्टर जलाने की यह कार्रवाई परिवार की भावनात्मक पीड़ा और गुस्से का सार्वजनिक प्रदर्शन था, जो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा निगरानी भी बढ़ा दी गई है, क्योंकि पूरे इलाके में जनाक्रोश गहराता जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here