CG NEWS :ग्राम गुमड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

CG NEWS :गौरी शंकर गुप्ता / ग्राम गुमड़ा में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी एवं सन स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।

CG NEWS :शिविर के आयोजन में रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सचिव डॉ. सतीश अग्रवाल, चेयरमैन सतीश अग्रवाल चेयरमैन,को चेयरमैन डॉ अहरनिष अग्रवाल सहित डॉ शलभ अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, नितेश अग्रवाल एवं आकाश पुरसेठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं सन स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सुनील पंडा रंजीत सामंत, संजय सिंह, हेमराज साहू, चन्द्र भूषण पटेल, अमित यादव, हुलास महंत, विवेकानंद तिवारी एवं डायरेक्टर दिव्यांशु गर्ग की सक्रिय सहभागिता रही।

CG NEWS :स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा ग्रामीणों का परीक्षण किया गया, जिसमें
डॉ. शलभ अग्रवाल (एमबीबीएस, डीएनबी मेडिसिन),
डॉ. प्रशांत अग्रवाल (एमडी मेडिसिन),
डॉ. आंचल अग्रवाल (एमएस स्त्री एवं प्रसूति रोग),
डॉ. रोशन अग्रवाल (एमडी फिजिशियन) एवं
डॉ. राहुल अग्रवाल (डेंटल विशेषज्ञ) शामिल रहे।

CG NEWS :डॉक्टरों द्वारा सामान्य रोग, महिला स्वास्थ्य, दंत समस्याओं सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ नि:शुल्क प्रदान की गईं।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं, जहां नियमित चिकित्सा सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं। यह शिविर न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि सामाजिक सेवा के प्रति संस्थाओं की प्रतिबद्धता का भी सशक्त उदाहरण बना।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories