‘तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ खामेनेई की मौत की खबर के बाद भड़का लखनऊ

लखनऊ : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए कथित हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद देशभर में शिया समुदाय में गहरा शोक और आक्रोश देखा जा रहा है।कश्मीर से लेकर लखनऊ तक कई स्थानों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए और अमेरिका व इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की।

तीन दिन के शोक का ऐलान

लखनऊ में प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने समुदाय से तीन दिन का शोक मनाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने स्तर पर शोक व्यक्त करने और एकजुटता दिखाने का आह्वान किया।

काले झंडे लगाने और दुकानें बंद रखने की अपील

मौलाना ने अपील की है कि सभी घरों, इमामबाड़ों और धार्मिक स्थलों पर काले झंडे लगाए जाएं। साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों से भी दुकानों को बंद रखने का अनुरोध किया गया है, ताकि पूरे शहर में शोक का माहौल कायम रहे।

छोटा इमामबाड़ा में शोकसभा

आज रात 8 बजे लखनऊ के ऐतिहासिक छोटा इमामबाड़ा में विशेष शोकसभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला जाएगा, जिसमें लोग मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम शांति, एकता और इंसानियत का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Read More : M.P News : बड़वानी सौंफ मंडी में पर्स चोरी, CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

देशभर में शोकसभाओं की अपील

आयोजकों ने देश के अन्य शहरों में भी शोकसभाएं आयोजित करने की अपील की है, ताकि लोग सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि दे सकें।फिलहाल इस घटना को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जबकि आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories