CG NEWS : खाटू नरेश बाबा श्याम के जयकारों के साथ निकली भव्य पैदल निशान यात्रा*

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रोहित वर्मा/ खरोरा ; खरोरा, खाटू नरेश बाबा श्याम के फाल्गुन मेले के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री श्याम सेवा समिति खरोरा एवं नगर के श्याम प्रेमियों द्वारा खरोरा से तिल्दा-नेवरा तक भव्य पैदल निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

CG NEWS : महाराजा अग्रसेन वार्ड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, खरोरा में विधिवत निशान पूजन एवं बाबा श्याम की आरती के बाद सुबह 7 बजे सुसज्जित रथ के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। श्रद्धालु हाथों में रंग-बिरंगे निशान लेकर भजनों एवं जयकारों के साथ लगभग 26 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 2:30 बजे तिल्दा-नेवरा स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचे।

 

CG NEWS : यात्रा में छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के श्याम भक्त शामिल हुए। मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जल, छाछ, चाय-नाश्ता, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई थी।

 

CG NEWS : तिल्दा-नेवरा पहुंचने पर श्री श्याम मित्र मंडल नेवरा द्वारा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। निशान अर्पण एवं आरती के पश्चात भजनों के साथ होली उत्सव मनाया गया तथा सभी के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की गई।आयोजन को सफल बनाने में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, तहसीलदार एवं खरोरा व तिल्दा-नेवरा पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए थे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *