भोपाल : नमाज पढ़ने गए दुकानदार की दुकान से 8,600 रुपये चोरी, 15 मिनट में साफ हुआ गल्ला… CCTV में कैद हुआ आरोपी

भोपाल: राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चटाईपुरा बुधवारा इलाके में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मस्जिद कलंदर शाह परिसर में गैस किट की दुकान संचालित करने वाले रिजवान खान के गल्ले से अज्ञात बदमाश ने 8,600 रुपये की नकदी पार कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

15 मिनट में वारदात को दिया अंजाम

फरियादी रिजवान खान (45) ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी की शाम करीब 5 बजे वह दुकान खुली छोड़कर पास स्थित कलंदर शाह मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। दुकान पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। लगभग 15 मिनट बाद जब वह लौटे तो गल्ले की जांच करने पर उसमें रखी नकदी गायब मिली।

CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक दुकान में प्रवेश करता और गल्ले से पैसे निकालकर तेजी से भागता दिखाई दिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।

धारा 380 के तहत मामला दर्ज

तलैया थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 380 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक चंद्रकांत शर्मा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस का दावा है कि संदिग्ध के हुलिए के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories