BSP अधिकारी के घर बड़ी चोरी : गृह प्रवेश के दो घंटे बाद ही चोर ले उड़े iPhone, OnePlus और 8 लाख के जेवरात…

Parivesh

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरपोटी चंद्रनगर में स्थित एक बीएसपी अधिकारी के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम के कुछ घंटों बाद ही बड़ी चोरी की वारदात हो गई। चोर घर से iPhone, OnePlus Nord, Samsung मोबाइल फोन और करीब 8 लाख रुपये के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। फिलहाल उतई पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित शशि कुमार उपाध्याय दल्लीराजहरा माइंस में माइंस कंट्रोलर के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने उमरपोटी चंद्रनगर में हाल ही में नया मकान बनवाया था, जिसमें 6 जून की रात गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया था। समारोह देर रात तक चला और परिवार के सदस्य करीब 1 बजे सोने गए।

7 जून की सुबह करीब 4 बजे शशि के भांजे मयंक मिश्रा की नींद खुली तो उसने मेन गेट खुला देखा और बाहर जाकर एक बैग जमीन पर गिरा हुआ और बिखरा सामान देखा। जब सबको जगाकर सामान की जांच की गई, तो पाया गया कि मेन गेट की जाली काटकर चोर अंदर घुसे थे।

शशि उपाध्याय का OnePlus Nord, उनकी बेटी का iPhone और भांजे का Samsung मोबाइल गायब था। वहीं उनकी पत्नी रीता उपाध्याय के ट्रॉली बैग से सोने की चेन और हार भी चोरी हो चुके थे। आसपास तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने उतई थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *