ग्वालियर : बरेठा टोल प्लाजा पर फायरिंग, “हाइवे बनाओ या टोल हटाओ” लिखी पर्ची फेंककर फरार

ग्वालियर : ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेठा टोल प्लाजा पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बुलेट सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गोलीबारी से टोल प्लाजा का कंप्यूटर और कुछ फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

धमकी भरी पर्ची फेंककर भागे आरोपी

फायरिंग के बाद आरोपियों ने एक पर्ची फेंकी, जिसमें लिखा था—“या तो हाइवे बनाओ या टोल हटाओ।” पर्ची में भिंड निवासी आकाश भदौरिया की मौत का भी जिक्र किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि सड़क की बदहाली और हालिया हादसे से नाराज होकर आरोपियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की।

5 खाली कारतूस बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से पांच खाली कारतूस और धमकी भरी पर्ची बरामद की गई। टोल सुपरवाइजर रोहित कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हेलमेट पहने थे दोनों युवक

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हेलमेट पहने हुए थे और भिंड की ओर से आए थे। शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Read More : इंदौर : दूषित पानी के बाद अब भागीरथपुरा में नया मामला, फूड पॉइजनिंग से 30 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत

सड़क हादसे से जुड़ा मामला

15 फरवरी को भिंड बायपास स्थित सिंह ढाबे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार आकाश भदौरिया की दर्दनाक मौत हो गई थी। वह अपने बड़े भाई के साथ अटेर जा रहे थे, तभी पीछे से आए टैंकर ने टक्कर मार दी थी। घायल आकाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

इस मामले में 16 फरवरी को पुलिस ने टैंकर चालक संजू यादव (निवासी किसनी थाना, यूपी) के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग को उसी घटना से जोड़कर भी जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories