Jagdalpur News : टिप्पर-ट्रक की टक्कर, कार भी चपेट में आई, एक की मौत, छह घायल

Jagdalpur News : जगदलपुर : जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिलमिली पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़ी कार से टकराते हुए पेड़ से जा भिड़ा। दुर्घटना में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

Jagdalpur News : प्राथमिक जानकारी के अनुसार टिप्पर और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर के बाद ट्रक नियंत्रण खो बैठा और किनारे खड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में सवार अन्य पांच लोग घायल हुए हैं, वहीं कार चालक को भी चोटें आई हैं।

Jagdalpur News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायल लोग बीजापुर से कैटरिंग का काम कर लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories