Raipur News: फतेहशाह मार्केट में गुंडागर्दी, हिस्ट्रीशीटर वसीम खान उर्फ मम्मा गिरफ्तार

Raipur News: रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल ज़ोन के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

Raipur News: दिनांक 18 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित फतेहशाह मार्केट में गुंडा बदमाश वसीम खान उर्फ मम्मा (पिता – मोह. हाफिज खान, निवासी – चांदनी चौक, नेहरू नगर) द्वारा दुकानदारों से नशे के लिए जबरन पैसे मांगने की शिकायत मिली। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने दुकानदारों के साथ गाली-गलौच और मारपीट की, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

Raipur News: शिकायत मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अपराध क्रमांक 68/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 119(1), 115(2), 351(2) में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Raipur News: गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व से हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं—

4 प्रकरण थाना सिटी कोतवाली
2 प्रकरण थाना टिकरापारा
1 प्रकरण थाना तेलीबांधा
1 प्रकरण थाना सरस्वती नगर

Raipur News: पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी, नशाखोरी और आम नागरिकों को भयभीत करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Recruitment: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: आरक्षक भर्ती प्रक्रिया रद्द करने से साफ इनकार

CG Police Recruitment: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में आरक्षक (कॉन्स्टेबल) भर्ती...

Related Articles

Popular Categories