Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh M.P Crime : सिमरिया – गांव में दुष्कर्म के प्रयास से सनसनी!...

M.P Crime : सिमरिया – गांव में दुष्कर्म के प्रयास से सनसनी! जेल से छूटे दबंग ने फिर किया दुष्कर्म का प्रयास

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चचाई चौकी इलाके में एक महिला ने गांव के दबंग पर दोबारा दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका था, लेकिन रिहा होने के बाद उसने फिर से उसे निशाना बनाया।

घर में घुसकर की जबरदस्ती की कोशिश

पीड़िता ने बताया कि घटना उस समय हुई जब आसपास के लोग मजदूरी पर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी शिवाकांत उर्फ अंजू घर में घुस आया, दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और चारपाई पर पटक कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

शिकायत के बाद पति-पत्नी से मारपीट

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता अपने पति के साथ चचाई चौकी पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि इसकी भनक लगते ही आरोपी ने लौटते समय दोनों को रोककर बेरहमी से मारपीट की और पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया।

Read More : बुरहानपुर : शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, सिलेंडर धमाके से दहशत

एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता, सुरक्षा की मांग

लगातार खतरे की आशंका के बीच पीड़िता अपने पति के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और पूरी आपबीती अधिकारियों को बताई। पीड़िता का कहना है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।

पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधि अनुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी कब होती है और पीड़िता को सुरक्षा कब तक सुनिश्चित की जाती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here