Monday, August 24, 2026
Home National सालासर बालाजी मंदिर भव्य मंगला आरती, देखें वीडियो…..

सालासर बालाजी मंदिर भव्य मंगला आरती, देखें वीडियो…..

सालासर (राजस्थान)। आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य शनिवार सुबह सालासर बालाजी मंदिर में देखने को मिला, जहां प्रातः कालीन मंगल आरती के साथ प्रभु हनुमानजी की भव्य पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर हनुमान चालीसा और मंत्रों की गूंज से भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं ने बालाजी को नारियल, फूल, सिंदूर और चोला अर्पित किया। मंदिर पुजारियों द्वारा विधिवत रूप से पंचामृत स्नान, श्रृंगार और विशेष पूजन के बाद, प्रभु के सामने मंगल आरती की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त सुबह-सुबह मंदिर परिसर में पहुंचे।

जिन भक्तों के लिए मंदिर आना संभव नहीं था, उन्होंने यह पुण्य अवसर लाइव दर्शन के माध्यम से प्राप्त किया। मंदिर ट्रस्ट ने यूट्यूब और फेसबुक पर आरती और पूजन का सीधा प्रसारण किया, जो लाखों श्रद्धालुओं तक पहुंचा।

यह विश्वास है कि सालासर बालाजी की मंगल आरती में सम्मिलित होने मात्र से भक्तों के जीवन में शुभता, शांति और संकटों से मुक्ति मिलती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here