Thursday, May 14, 2026
29.1 C
Raipur

CG NEWS : नशे में सड़क पर लोटा आरक्षक, वीडियो वायरल, एक साल से ड्यूटी से गायब, आखिर अब तक कार्रवाई से कैसे बचा हुआ था?

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर में एक पुलिस आरक्षक का शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वर्दी पहनकर शराब के नशे में सड़क पर लोटता नजर आ रहा है। यह घटना कोटा रोड स्थित सीवी रमन यूनिवर्सिटी के पास की बताई जा रही है। वीडियो में एक युवक उसे बार-बार समझाइश देता दिख रहा है, लेकिन नशे में धुत आरक्षक खुद को संभाल नहीं पा रहा।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, नशे की हालत में नजर आ रहा यह आरक्षक विश्वकर्मा मांजरे है, जो वर्तमान में पुलिस लाइन बिलासपुर में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक साल से ड्यूटी से गैरहाज़िर है और विभाग में हाजिरी तक नहीं दे रहा। रक्षित केंद्र के अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

CG NEWS : वीडियो में देखा जा सकता है कि आरक्षक जमीन पर गिरा हुआ है और आसपास मौजूद लोग उसे वर्दी की गरिमा बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

CG NEWS : अब सवाल खड़ा हो रहा है कि पिछले एक साल से ड्यूटी से अनुपस्थित यह आरक्षक आखिर अब तक कार्रवाई से कैसे बचा हुआ था? पुलिस विभाग इस मामले में क्या कदम उठाएगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल संकट! 13 पंप हुए ड्राई, कहीं ‘नो स्टॉक’ तो कहीं 50 लीटर की लिमिट…

bilaspur-petrol-crisis: बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा...

ChatGPT ने बदल दी किस्मत! OpenAI के 75 कर्मचारी बने 250 करोड़ के मालिक, AI ने रातोंरात बनाया अमीर

chatgpt-openai-employees-crorepati: दुनिया में तेजी से बढ़ रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

Related Articles

Popular Categories