Monday, May 18, 2026
30.1 C
Raipur

T20 World Cup 2026 : बड़ा उलटफेर! जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर T20 वर्ल्ड कप में मचाया धमाल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 13 फरवरी को ग्रुप बी के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर क्रिकेट फैंस को चौंका दिया। इससे पहले जिम्बाब्वे ने आमोन की टीम को भी हराया था। टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह जिम्बाब्वे की दूसरी जीत रही।

जिम्बाब्वे का मजबूत स्कोर

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जबकि जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। ओपनर ब्रायन बेनेट ने नाबाद 64 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा तदीवानाशे मारुमानी ने 21 गेंदों पर 35 रन, रेयान बर्ल ने 30 गेंदों पर 35 रन और कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत रही खराब

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत ही कमजोर रही। पावरप्ले में ही चार विकेट गिर गए और स्कोर सिर्फ 38 रन तक पहुंचा। जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड और ट्रेविस हेड जल्दी आउट हो गए।

Read More : T20 World Cup IND vs PAK : भारत-पाक महामुकाबले से पहले टेंशन में टीम इंडिया! जानें पूरा माजरा

मिडल ओवर में वापसी की कोशिश

मिडल ओवरों में मैट रेंसॉ और ग्लेन मैक्सवेल ने 77 रनों की साझेदारी की, लेकिन डेथ ओवरों में जिम्बाब्वे की गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को रोक दिया।

जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का जलवा

तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि ब्रैड इवांस ने 3.3 ओवर में 23 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए। वेलिंगटन मसाकाड्जा और रयान बर्ल ने भी 1-1 सफलता हासिल की।

इतिहास में जिम्बाब्वे का आंकड़ा

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों बार जिम्बाब्वे ही विजेता रही है। यह आंकड़ा क्रिकेट प्रेमियों के लिए चौंकाने वाला और रोमांचक साबित हुआ।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories