Janjgir Murder Case : जांजगीर : शराब पार्टी के दौरान बढ़ा विवाद, चाकूबाजी में युवक की मौत; पुलिस ने संदेहियों को लिया हिरासत में

Janjgir Murder Case : जांजगीर-चांपा (08 फरवरी 2026): जांजगीर कोतवाली थाना अंतर्गत नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम सिवनी में शनिवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने आपसी विवाद के बाद रोशन सूर्यवंशी (23 वर्ष) के पेट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।CG Crime News : शराब पीने के बाद बढ़ा विवाद, फिर धारदार हथियार से पेट पर किया हमला, युवक की इलाज के दौरान मौत

गाली-गलौज से शुरू हुआ था झगड़ा

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। रोशन सूर्यवंशी अपने कुछ साथियों और बाहरी लड़कों के साथ गांव के तालाब के पास शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि शोर सुनकर स्थानीय निवासी शैलेन्द्र पांडेय बाहर आए और उन्हें शांत कराया। हालांकि, शैलेन्द्र के घर वापस जाने के करीब आधे घंटे बाद ही यह जानलेवा हमला हो गया।

मदद की गुहार और अस्पताल में मौत

देर रात कुछ युवकों ने शैलेन्द्र पांडेय के घर का दरवाजा खटखटाकर मदद मांगी और बताया कि रोशन के पेट में चाकू मार दिया गया है। शैलेन्द्र ने तुरंत 112 और एम्बुलेंस को फोन किया। घायल रोशन को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घाव गहरा होने के कारण डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नैला चौकी पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और गांव के कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रोशन के साथ कुछ बाहरी लड़के भी थे, जिनकी पहचान की जा रही है। फिलहाल हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस इसे नशे में उपजे तात्कालिक विवाद से जोड़कर देख रही है।

गांव में तनाव और मातम

बीच बस्ती में हुई इस हत्या के बाद सिवनी गांव में मातम और तनाव का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories