Saturday, August 15, 2026
Home Entertainment आज बॉलीवुड की ‘बबली गर्ल’ प्रीति जिंटा का है बर्थडे, कभी नेस...

आज बॉलीवुड की ‘बबली गर्ल’ प्रीति जिंटा का है बर्थडे, कभी नेस वाडिया से किया था प्यार, जानें उनके कुछ ख़ास किस्से

0
147

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मी प्रीति ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में अधिकारी थे, जबकि मां नीलप्रभा जिंटा गृहिणी थीं।

पिता की मौत ने बदली जिंदगी

प्रीति की जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल गई, जब वह सिर्फ 13 साल की थीं। एक सड़क हादसे में उनके पिता का निधन हो गया और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस कठिन दौर में प्रीति ने कम उम्र में ही जिम्मेदारियों को संभालना सीखा, जिसने उनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाया।

Read More : बॉर्डर 2 के तूफ़ान के सामने 6 साल बाद आ खड़ी हुई बॉलीवुड की ‘मर्दानी’! ओपनिंग डे पर इतना रहा कलेक्शन

पढ़ाई में भी रहीं अव्वल

बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रीति जिंटा बॉलीवुड की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने इंग्लिश ऑनर्स में ग्रेजुएशन और क्रिमिनल साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में उनकी रुचि हमेशा बनी रही।

विज्ञापनों से फिल्मों तक का सफर

प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की। एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में उनकी मुलाकात एक डायरेक्टर से हुई, जिसके बाद उन्हें पहला चॉकलेट कमर्शियल मिला। साल 1997 में शेखर कपूर ने उन्हें फिल्मों में आने की सलाह दी और 1998 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘दिल से’ से बॉलीवुड डेब्यू किया।

हिट फिल्मों से बनाई पहचान

‘क्या कहना’, ‘कल हो ना हो’, ‘वीर-ज़ारा’, ‘सोल्जर’ और ‘कोई मिल गया’ जैसी फिल्मों ने प्रीति जिंटा को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। उनकी मासूमियत और बिंदास अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया।

निजी जीवन और शादी

पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिकन बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की। दोनों ने लॉस एंजिल्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में विवाह किया था। शादी से पहले उनका नाम बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ भी जुड़ा, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।

फिल्मों से दूरी, बिजनेस में सक्रिय

आज भले ही प्रीति जिंटा फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन वह आईपीएल टीम की सह-मालकिन और एक सफल बिजनेसवुमन के तौर पर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here