Wednesday, June 17, 2026
37.6 C
Raipur

Operation Nishchay Raipur : तिल्दा नेवरा में ‘ऑपरेशन निश्चय’ की बड़ी सफलता; महिला तस्कर के गुप्त चैम्बर से 73 किलो गांजा और नशीली गोलियां बरामद

Operation Nishchay Raipur : अजय नेताम/तिल्दा नेवरा। रायपुर पुलिस (ग्रामीण) द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपराधियों के बदलते पैटर्न को नाकाम करते हुए सासाहोली स्थित अटल निवास में दबिश देकर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से गांजा, प्रतिबंधित टेबलेट और हथियार सहित कुल 41,75,000 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

सीक्रेट चैम्बर में छिपा रखा था नशे का जखीरा मुखबिर की सटीक सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी की टीम ने वार्ड क्रमांक-22 स्थित मधु मिश्रा (30 वर्ष) के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस तब दंग रह गई जब कमरे और आलमारियों के पीछे विशेष रूप से बनाए गए ‘गुप्त चैम्बर’ मिले। इन गुप्त खानों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ छिपाकर रखे गए थे।

बड़ी मात्रा में नगदी और हथियार जब्त पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित नाइट्रोसन टेबलेट और 03 नग बटनदार चाकू बरामद किए हैं। इसके अलावा, तस्करी के खेल में इस्तेमाल होने वाले 06 मोबाइल फोन, 01 टैब और 1,87,000 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर पुलिस अब इस नेटवर्क के ‘एंड-टू-एंड’ कनेक्शन की जांच कर रही है।

बदलती रणनीति से अपराधियों पर शिकंजा पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण तस्कर अब तस्करी के पारंपरिक तरीके छोड़कर घरों में गुप्त गोदाम और तकनीकी संसाधनों का सहारा ले रहे हैं। रायपुर पुलिस ने भी अपनी रणनीति बदलते हुए इंटेलिजेंस-ड्रिवन कार्रवाई और माइक्रो-लेवल सर्विलांस शुरू कर दिया है। आरोपी मधु मिश्रा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 22(सी) और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Latest YouTube Shorts

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories