Thursday, February 12, 2026
21.5 C
Raipur

विधानसभा चुनाव में लगेगी छत्तीसगढ़ के अफसरों की ड्यूटी, 25 IAS और 5 IPS बने ऑब्जर्वर

रायपुर : देश के पांच राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी चुनावों के लिए राज्य के 25 IAS और 5 IPS अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है, जो चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

25 IAS अधिकारियों को मिली चुनावी कमान

चुनाव आयोग ने जिन 25 IAS अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया है, उनमें रितु सेन, सिद्धार्थ कोमल परदेसी, नीलम नामदेव एक्का, एस प्रकाश, भुवनेश यादव, एस भारती दासन, अंकित आनंद, मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, समी आबिदी, हिमशिखर गुप्ता, शिखा राजपूत तिवारी, राजेश सिंह राणा, अवनीश कुमार शरण, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा, सारांश मित्तर, रिमी जुएस एक्का, संजीव कुमार झा, तारन प्रकाश सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, रजत बंसल, जगदीश सोनकर, विनीत नंदनवार और रितुराज रघुवंशी शामिल हैं।ये अधिकारी चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और आचार संहिता के पालन पर विशेष नजर रखेंगे।

5 IPS अधिकारी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

प्रशासनिक निगरानी के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ के 5 IPS अधिकारियों को भी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इनमें आनंद छाबड़ा, रतन लाल डांगी, अजय कुमार यादव, अंकित कुमार गर्ग और बद्रीनारायण मीणा शामिल हैं। ये अधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, सुरक्षा बलों की तैनाती और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Read More : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, उत्तर जिलों में बारिश के आसार, बादल और बारिश का अलर्ट

इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

वर्ष 2026 में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। असम में 126, केरल में 140, तमिलनाडु में 234, पश्चिम बंगाल में 294 और पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इसके अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय निकाय चुनाव भी आयोजित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ कैडर पर आयोग का भरोसा

चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के अफसरों को यह जिम्मेदारी सौंपना उनके प्रशासनिक अनुभव और निष्पक्ष कार्यशैली पर भरोसे को दर्शाता है। इन अधिकारियों की भूमिका चुनावों को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने में निर्णायक मानी जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS : माकड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन — चैलेंजर टीम बनी दूसरे सीजन की विजेता

रोशन सेन/माकड़ी। पटेल पारा, माकड़ी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds