Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Jabalpur News : जबलपुर में मूंग-उड़द खरीदी को लेकर बवाल, भुगतान न...

Jabalpur News : जबलपुर में मूंग-उड़द खरीदी को लेकर बवाल, भुगतान न मिलने से किसान सड़कों पर उतरे

0
197
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र स्थित मजीठा वेयर हाउस में मूंग और उड़द की खरीदी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। खरीदी में हुई कथित धांधली और भुगतान न मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार को उग्र प्रदर्शन किया।

Jabalpur News : सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ मजीठा वेयर हाउस पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि उपार्जन केंद्र में मूंग और उड़द की खरीदी तो कर ली गई, लेकिन अब तक उनका भुगतान नहीं किया गया है।

Jabalpur News : किसानों के अनुसार करीब 80 किसानों का दो करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान शासन द्वारा अब तक नहीं किया गया है। इसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वे एमएलटी वेयर हाउस का ताला तोड़कर अपनी उपज बाहर निकाल लेंगे।

Jabalpur News : बताया जा रहा है कि मूंग और उड़द की खरीदी में गड़बड़ी को लेकर पहले ही 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। इसी जांच के चलते किसानों का भुगतान अटका हुआ है, जिससे वे आर्थिक संकट में आ गए हैं।

Jabalpur News : फिलहाल किसान भेड़ाघाट क्षेत्र स्थित एमएलटी वेयर हाउस के सामने धरने पर बैठे हैं। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल तैनात है। स्थिति को संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन किसानों का कहना है कि जब तक भुगतान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here