IND vs NZ 4th T20I : चौथे T20 पर रहेगी धुप या बारिश का साया? विशाखापत्तनम से आयी पिच रिपोर्ट

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाना है। टीम इंडिया पहले ही गुवाहाटी में तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। ऐसे में यह मैच भारत के लिए प्रयोग का अवसर होगा, जबकि न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला सम्मान बचाने की जंग बन गया है।

तीसरे टी20 में भारत का दबदबा

गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 154 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 10 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत ने न्यूजीलैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया और भारतीय फैंस को भरपूर रोमांच मिला।

 न्यूजीलैंड की वापसी की कोशिश

सीरीज गंवा चुकी न्यूजीलैंड की टीम चौथे टी20 में अपनी साख बचाने के इरादे से उतरेगी। कीवी टीम इस दौरे पर अब तक लय में नहीं दिखी है, लेकिन विशाखापट्टनम में जीत दर्ज कर वह सीरीज को सम्मानजनक तरीके से समाप्त करना चाहेगी।

Read More : अजित पवार प्लेन क्रैश मामले पर इस दिग्गज नेता ने उठाए गंभीर सवाल, रखी ‘उच्च स्तरीय जांच’ की मांग

मौसम रहेगा पूरी तरह साफ

क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत की खबर यह है कि विशाखापट्टनम में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिलेगा।

 बल्लेबाजों के लिए मुफीद पिच

विशाखापट्टनम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां अच्छा उछाल मिलता है, जिससे गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। चौके-छक्कों की बरसात अक्सर इस मैदान पर देखने को मिलती है। हालांकि तेज गेंदबाजों को उछाल से कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन स्पिन गेंदबाजों को सटीक लाइन-लेंथ पर ध्यान देना होगा।

 आंकड़े क्या कहते हैं?

इस मैदान पर अब तक 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं।

  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम: 3 जीत

  • लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम: 9 जीत

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 127 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 117 रन

आंकड़े बताते हैं कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना यहां फायदेमंद साबित हो सकता है। कुल मिलाकर चौथे टी20 में एक बार फिर रनों की बारिश होने की पूरी उम्मीद है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories