Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh Rajnandgaon Buddhist Society : 77वें गणतंत्र दिवस पर बौद्ध समाज का भव्य...

Rajnandgaon Buddhist Society : 77वें गणतंत्र दिवस पर बौद्ध समाज का भव्य आयोजन, विचार गोष्ठी के जरिए दिया एकता का संदेश

Rajnandgaon Buddhist Society : राजनांदगांव। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बौद्ध समाज राजनांदगांव द्वारा विभिन्न गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर देश के संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर के प्रमुख स्थलों पर ध्वजारोहण के साथ हुई। बौद्ध समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा सबसे पहले अंबेडकर चौक, तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर एवं सिविल लाइन स्थित अंबेडकर सांस्कृतिक भवन में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान की गूँज के साथ तिरंगे को सलामी दी गई, जिसमें समाज के बुजुर्गों, युवाओं और महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ध्वजारोहण के पश्चात अंबेडकर सांस्कृतिक भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने भारतीय संविधान की महत्ता और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों के भारत पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों और बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।

समाज के प्रतिनिधि विनोद श्रीरंगे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, अनुशासन और देशप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर समिति के सभी आजीवन एवं साधारण सदस्यों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here