Durg Crime : भिलाई में औद्योगिक हादसा, क्रेन से सामान उतारते वक्त मजदूर की मौत

Sanjay Sahu
Durg Crime

Durg Crime : दुर्ग। भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिस्कोल कंपनी में आज सुबह काम के दौरान एक श्रमिक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

Durg Crime : प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश नगर वार्ड-5 जामुल निवासी लेखु कौशल (34 वर्ष) आज सुबह पहली पाली में काम करने आया था। करीब 6:30 बजे वह क्रेन से लोहे का सामान उतारने का कार्य कर रहा था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा।

Durg Crime : बताया जा रहा है कि गिरते समय भारी लोहे का जॉब उसके सिर पर आ गिरा, जिससे उसे गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कंपनी प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *