Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Raipur

CG NEWS : DMF फंड गड़बड़ी मामले में केंद्र के जांच निर्देश, ननकीराम कंवर के पत्र से गरमाई राजनीति

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर द्वारा सड़क निर्माण और डीएमएफ फंड में गड़बड़ी को लेकर लिखे गए पत्र पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकास शील को पत्र भेजकर मामले में बताए गए तथ्यों पर जवाब मांगा है और आवेदक को भी जानकारी देने के लिए कहा है। शिकायत में बालको क्षेत्र से जुड़ी सड़क निर्माण परियोजना में डीएमएफ फंड के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।

CG NEWS : ननकीराम कंवर ने अपने पत्र में आरोप लगाया था कि दर्री ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक परसाभाटा बालको तक की सड़क के निर्माण के लिए तत्कालीन कलेक्टर अजीत बसंत ने निजी फायदे के लिए डीएमएफ फंड से करीब 26 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। उनका कहना है कि यह सड़क बालको की है और इसका निर्माण या मरम्मत बालको के सीएसआर फंड से होना चाहिए था, न कि डीएमएफ फंड से।

CG NEWS : इस मामले में केंद्र सरकार पहले भी मुख्य सचिव को पत्र भेज चुकी है। अब एक बार फिर जांच के निर्देश दिए गए हैं और संबंधित तथ्यों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

CG NEWS : केंद्र सरकार के पत्र के बाद भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ननकीराम कंवर वरिष्ठ और ईमानदार नेता हैं जो लगातार भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान हुए डीएमएफ घोटाले की जांच जरूर होगी और प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत हर मामले की पड़ताल की जाएगी।

CG NEWS : वहीं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा में ननकीराम कंवर को अब महत्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में बुजुर्ग नेताओं को किनारे कर दिया जाता है और उदाहरण के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी और मनोहर जोशी का नाम भी लिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories