Tuesday, August 18, 2026
Home Jobs SSC GD Final Result : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने किया SSC...

SSC GD Final Result : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने किया SSC कॉन्स्टेबल GD का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने लंबे इंतजार के बाद SSC Constable GD Final Result 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। आयोग ने फाइनल रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी की गई है।

किन अभ्यर्थियों के लिए अहम है यह रिजल्ट?

यह फाइनल रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जिन्होंने लिखित परीक्षा के साथ-साथ PET, PST, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की थी। रिजल्ट PDF में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और कैटेगरी-वाइज कटऑफ की जानकारी दी गई है।

Read More : VB G RAM G Act 2025 : जॉब कार्ड पर बड़ा अपडेट: e-KYC वाले मनरेगा कार्ड्स से ही मिलेगा ‘विकसित भारत मिशन’ का लाभ

SSC GD Constable Result 2026 ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं—

  1. सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं

  2. होमपेज पर Quick Links सेक्शन में Result पर क्लिक करें

  3. SSC Constable GD Final Result 2026 लिंक चुनें

  4. PDF ओपन होने पर अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें

  5. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड या प्रिंट जरूर रखें

 कितने उम्मीदवार हुए चयनित?

SSC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 50,047 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। चयन पूरी तरह मेरिट और सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

रिजल्ट के बाद आगे क्या?

फाइनल रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को अब CAPF (Central Armed Police Forces) की ओर से ज्वाइनिंग लेटर भेजे जाएंगे। संभावना है कि ये लेटर फरवरी या मार्च 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को उनकी पोस्टिंग से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here