Saturday, March 28, 2026
35.1 C
Raipur

Raipur T20 Match : रायपुर में 23 जनवरी को IND-NZ टी-20, टिकट बुकिंग आज शाम 7 बजे से होगी शुरू

Raipur T20 Match : रायपुर : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री आज शाम सात बजे से शुरू होगी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने टिकट जेनी को आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर नियुक्त किया है, जहां से दर्शक ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।

Raipur T20 Match : CSCS ने आम जनता से अपील की है कि केवल संघ द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैल रही अपुष्ट जानकारी से बचें। मैच को लेकर स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Raipur T20 Match : संघ ने स्पष्ट किया है कि पहली पारी समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुरक्षा के लिए 350 से अधिक निजी बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट संघ के 45 अधिकारी पूरे मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। स्टेडियम के 13 प्रवेश द्वारों पर लोहे की रेलिंग भी लगाई गई है।

Raipur T20 Match : खाने-पीने की वस्तुओं को लेकर भी इस बार सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं। पिछले मैचों में स्टेडियम के भीतर खाद्य सामग्री महंगे दामों पर बिकने की शिकायतें सामने आई थीं। इन शिकायतों को देखते हुए CSCS इस बार कीमतों को नियंत्रित करने के लिए नियम तय कर रहा है।

Raipur T20 Match : स्टेडियम के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस, निजी सुरक्षा गार्ड और क्रिकेट संघ के कर्मचारियों की संयुक्त तैनाती की जाएगी। इसका उद्देश्य अव्यवस्था और अवैध प्रवेश को रोकना है। पिछले एकदिवसीय मैच में कुछ दर्शकों के रेलिंग कूदकर मैदान तक पहुंचने की घटना के बाद इस बार बाउंड्री लाइन पर भी अतिरिक्त बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे।

Raipur T20 Match : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय शाह ने बताया कि पिछली बार सुरक्षा व्यवस्था में कुछ कमियां सामने आई थीं, जिस पर बीसीसीआई ने भी संज्ञान लिया था। इस बार सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं ताकि किसी भी तरह की चूक न हो।

Raipur T20 Match : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी और शाम के समय स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories