Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG Politics : राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी पर घिरे सवाल, टॉयलेट निर्माण में...

CG Politics : राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी पर घिरे सवाल, टॉयलेट निर्माण में अनियमितता पर सांसद बृजमोहन का बड़ा बयान

CG Politics
CG Politics

CG Politics : रायपुर। राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी इन दिनों विवादों और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सुर्खियों में है। टेंपरेरी टॉयलेट निर्माण में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बयान देते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही जिन मुद्दों को उठाया था, वे अब सही साबित हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले में संबंधित अथॉरिटी जल्द कार्रवाई करेगी। सांसद ने बिना टेंडर के काम कराए जाने को दुर्भाग्यजनक बताया और इसे गंभीर लापरवाही करार दिया।

CG Politics : धान खरीदी केंद्रों में नुकसान को लेकर सरकार पर तंज

CG Politics : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कवर्धा और महासमुंद के धान खरीदी केंद्रों में चूहों द्वारा करीब 12 करोड़ रुपये का धान खराब किए जाने के मामले पर भी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब शायद सरकार चूहों के इलाज के लिए बिल्लियों की व्यवस्था करेगी।

CG Politics : कांग्रेस पर साधा निशाना

CG Politics : मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नई योजना के तहत रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पहले जहां 100 दिन का काम मिलता था, अब 125 दिन काम मिलेगा, जिससे जनता को सीधा लाभ होगा।

CG Politics : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर बयान

CG Politics : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सुविधा को लेकर सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर से लोगों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने में सुविधा मिलेगी और समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here