IPL 2025 : ऐसा कारनामा करने वाले पहले कप्तान बने श्रेयस अय्यर…रचा आईपीएल इतिहास

अहमदाबाद। आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर 11 साल बाद टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन असली चर्चा का केंद्र बने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, जिनकी कप्तानी अब महज़ एक रणनीति नहीं, बल्कि आईपीएल में सफलता की गारंटी बन चुकी है।

श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो अब तक आईपीएल के इतिहास में कोई और कप्तान नहीं कर सका। वे अब तीन अलग-अलग फ्रेंचाइज़ियों (दिल्ली, कोलकाता, पंजाब) को फाइनल तक पहुंचाने वाले पहले कप्तान बन चुके हैं। 2024 में उन्होंने KKR को चैंपियन बनाया था और अब 2025 में पंजाब को एक नई पहचान दे दी है।

मैच में अय्यर ने न सिर्फ बल्ले से कमाल दिखाया, बल्कि मुश्किल हालात में टीम को संयम और आत्मविश्वास के साथ संभाला। मुंबई इंडियंस जैसी अनुभवी टीम के खिलाफ उन्होंने बड़े निर्णय और दबाव में सही संयोजन के दम पर जीत दिलाई।

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या श्रेयस अय्यर एक और ट्रॉफी पंजाब किंग्स की झोली में डाल पाएंगे? क्या 2024 के बाद 2025 में भी वे चैंपियन कप्तान बनेंगे?

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bilaspur Data Leak: 5 हजार में खरीदा 1 लाख लोगों का डेटा, लोन के नाम पर ठगी का खेल

Bilaspur Data Leak: बिलासपुर: बिलासपुर में लोगों के मोबाइल...

Related Articles

Popular Categories