Oscars 2026: ऑस्कर की दौड़ में भारत की तीन फिल्मों की दमदार एंट्री, इस दिन आएगी फाइनल नॉमिनेशन सूची

Oscars 2026: । भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की खबर है। ऑस्कर 2026 की रेस में तीन और भारतीय फिल्मों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’, पौराणिक कथा पर आधारित ‘महावतार नरसिम्हा’ और अनुपम खेर के निर्देशन में बनी ‘तन्वी: द ग्रेट’ को एकेडमी अवॉर्ड्स की जनरल एंट्री लिस्ट में शामिल किया गया है।

Oscars 2026: इन फिल्मों को निर्माताओं द्वारा स्वतंत्र रूप से ऑस्कर के लिए भेजा गया है। गौरतलब है कि इस साल भारत की ओर से ‘होमबाउंड’ को आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है, जबकि इन तीनों फिल्मों ने इंडिपेंडेंट एंट्री का रास्ता अपनाया है। इसके चलते अब ये फिल्में बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और सिनेमैटोग्राफी जैसी प्रमुख श्रेणियों में नामांकन की दौड़ में शामिल हो गई हैं।

Oscars 2026: इस बार ऑस्कर रेस में होम्बले फिल्म्स का खास दबदबा देखने को मिल रहा है। बैनर की दो बड़ी फिल्में इस सूची में जगह बनाने में सफल रही हैं। ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ अपनी सांस्कृतिक गहराई और प्रभावशाली कहानी के चलते पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ एक एनिमेटेड पौराणिक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और यह भगवान विष्णु के अवतारों पर आधारित है।

Oscars 2026: वहीं दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने करीब 23 साल बाद निर्देशन में वापसी करते हुए ‘तन्वी: द ग्रेट’ बनाई है। यह फिल्म ऑटिज्म से पीड़ित एक लड़की की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है, जो सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगा फहराने के अपने पिता के सपने को पूरा करना चाहती है। यह फिल्म पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में सराहना बटोर चुकी है।

Oscars 2026: अब भारतीय दर्शकों की नजरें 22 जनवरी 2026 पर टिकी हैं, जब एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा ऑस्कर 2026 की फाइनल नॉमिनेशन सूची जारी की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories