Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh National Hospital Rewa Dispute : नेशनल हॉस्पिटल बना अखाड़ा! गलत इलाज का...

National Hospital Rewa Dispute : नेशनल हॉस्पिटल बना अखाड़ा! गलत इलाज का विरोध करने पर परिजनों को ‘बाउंसरों’ ने पीटा; साख बचाने अस्पताल ने जारी किया एडिटेड CCTV

National Hospital Rewa Dispute : रीवा: समान थाना क्षेत्र के चर्चित नेशनल हॉस्पिटल में एक बार फिर भारी हंगामा और मारपीट हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजनों ने जब डॉक्टरों पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया, तो प्रबंधन के अघोषित गुर्गों और बाउंसरों ने उनके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट शुरू कर दी।

साक्ष्य मिटाने की कोशिश?

अस्पताल परिसर में हुई यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हालांकि, खुद को पाक-साफ साबित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया और मीडिया के लिए एक आधा-अधूरा और काट-छाँट किया हुआ (Edited) सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। अस्पताल प्रबंधन इस पूरी घटना को दो अन्य पक्षों के बीच का विवाद बताकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है, जबकि पीड़ित पक्ष का सीधा आरोप अस्पताल के कर्मचारियों पर है।

विवादों का पुराना नाता

नेशनल हॉस्पिटल का इतिहास विवादों से भरा रहा है। इससे पहले भी यह अस्पताल:

  • गलत और लापरवाहीपूर्ण उपचार के आरोपों।

  • आयुष्मान कार्ड योजना में बड़े स्तर पर किए गए कथित घोटालों।

  • और अब, मरीजों के तीमारदारों के साथ मारपीट को लेकर सुर्खियों में है।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए समान थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए मूल सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here