M.P News : भोपाल में 30 क्षेत्रों में आज बिजली कटौती, 2 से 7 घंटे तक प्रभावित होंगे इलाके

भोपाल: राजधानी के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती का ऐलान किया गया है। बिजली वितरण कंपनी ने बताया कि यह कटौती मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्य के चलते की जा रही है। बिजली कटौती का समय अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 2 से 7 घंटे तक निर्धारित किया गया है।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित क्षेत्र

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मिसरोद, श्रीराम कॉलोनी, स्नेहा नगर, मोहिनी दीप, गायत्री विहार फेस-3 इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Read More : M.P Crime : रीवा में बकाया पैसे मांगना पड़ा भारी: डेयरी संचालक और भाई पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बड़े हिस्से में शटडाउन

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिव नगर, सुलभ कॉम्पलेक्स, रत्नागिरी, पुलिस चौकी, सहकारी परिसर, कल्पना नगर, सोनागिरी ए और बी सेक्टर में बिजली नहीं रहेगी। इसी समय सुरभि मोहिनी, इसरो कैम्पस, कंचन नगर, सिद्धार्थ पैलेस, आधारशिला ईस्ट ब्लॉक, सुभालय इलाके भी प्रभावित रहेंगे।

विशेष क्षेत्रों में अलग समय

  • सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक 11 मिल टावर, भोजपुर तिराहा, अंबिका गृह निर्माण समिति क्षेत्र में पावर कट रहेगा।

  • सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अंसल ग्रीन क्षेत्र में बिजली नहीं होगी।

  • सुबह 11 से शाम 4 बजे तक अरेरा क्लब, 74 बंगलो, निशात कॉलोनी, रेड क्रॉस इलाके बिजली गुल रहेंगे।

उपभोक्ताओं से अपील

बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान अपने उपकरणों को बंद रखें और अनावश्यक बिजली उपयोग से बचें। पावर कट के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories