Wednesday, June 10, 2026
40.6 C
Raipur

CG Politics : मनरेगा पर संकट, कांग्रेस का ऐलान: 10 जनवरी से 25 फरवरी तक चलेगा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान

CG Politics : रायपुर : रायपुर में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक के बाद मनरेगा को लेकर बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया गया है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जनवरी से 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने और राज्यों पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया है।

CG Politics : सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा का नाम बदलकर इसे धीरे-धीरे समाप्त करने की कोशिश कर रही है, जो गरीब, वंचित और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने बताया कि एआईसीसी के निर्देश पर यह आंदोलन गांधीवादी तरीके से चलाया जाएगा, जिसमें ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

CG Politics : अभियान की शुरुआत 10 जनवरी को सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ होगी। इसके अगले दिन 11 जनवरी को जिला मुख्यालयों या प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और मनरेगा श्रमिकों की भागीदारी से एक दिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध किया जाएगा। 12 से 29 जनवरी तक ग्राम पंचायत स्तर पर चौपालें, जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभाएं और पर्चा वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

CG Politics : 30 जनवरी को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरने दिए जाएंगे। इसके बाद 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला कलेक्टर कार्यालयों के सामने जिला स्तरीय धरना आयोजित कर VB-GRAM-G विधेयक को वापस लेने और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा।

CG Politics : 7 फरवरी से 15 फरवरी तक पीसीसी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव किया जाएगा। इसके जरिए कांग्रेस केंद्र सरकार की नीतियों और राज्यों पर डाले जा रहे बोझ को उजागर करेगी। अभियान के समापन पर एआईसीसी द्वारा चार प्रमुख क्षेत्रीय रैलियों का आयोजन किया जाएगा, जिनकी तिथियां और स्थान बाद में घोषित किए जाएंगे।

CG Politics : बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि मनरेगा और रोजगार के अधिकार की रक्षा के लिए यह आंदोलन पूरी ताकत से चलाया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories