रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : महिला दलाल समेत, 3 युवतियां गिरफ्तार…

Parivesh

रायपुर : राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में पुलिस ने देह व्यापार की गतिविधियों का पर्दाफाश करते हुए एक किराए के मकान से तीन युवतियों को मुक्त कराया है। इस मामले में महिला दलाल रूषा खरे को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने की है।

मुखबिर की सूचना से खुला मामला
31 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि भाठागांव स्थित इटालिया हाउस में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम बनाई गई और ग्राहक बनाकर एक पुलिसकर्मी को मकान में भेजा गया। वहाँ मौजूद महिला दलाल ने तीन लड़कियों की फोटो दिखाकर 1500 रुपये में सौदा तय किया।

छापेमारी में पकड़ी गई लड़कियां
जैसे ही महिला दलाल सौदा तय कर रही थी, ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने इशारा देकर बाहर मौजूद टीम को अंदर बुलाया। पुलिस की दबिश पड़ते ही वहां मौजूद युवतियां भागने लगीं, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि उन्हें काम दिलाने के बहाने रायपुर बुलाया गया था और बाद में जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया।

1500 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामान जब्त
मौके से पुलिस ने नगद रकम और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। इस मामले में महिला दलाल रूषा खरे और एक अन्य व्यक्ति डेविड के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं 4, 5 और 7 के तहत FIR दर्ज की गई है। फिलहाल रूषा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस का बयान
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बाहर से लड़कियों को रायपुर लाकर जबरन इस अवैध धंधे में उतारता था। लड़कियों को काम देने का झांसा दिया जाता था और बाद में उनके साथ धोखा होता था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *