Raipur News : रायपुर : रायपुर की बसंत बिहार कॉलोनी में मंगलवार को नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए कई मकानों पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के दौरान करीब 15 से अधिक घर ढहा दिए गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय रहवासी नाराज हो गए।
Raipur News : स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई। बुलडोजर शुरू होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि उन्हें पहले से कोई जानकारी या नोटिस नहीं दिया गया और अचानक उनके मकान तोड़ दिए गए।
Raipur News : वहीं, नगर निगम अधिकारियों ने इन आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि संबंधित लोगों को पहले ही अतिक्रमण के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद घर खाली नहीं किए गए। इसके बाद नियमों के तहत कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार जिस जमीन पर निर्माण किया गया था, वह निगम की भूमि है और वहां अवैध रूप से मकान बनाए गए थे। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जबकि प्रभावित परिवारों के सामने अब आवास का संकट खड़ा हो गया है।











