CG NEWS : मटर तोड़ने पर बच्चों को बांधकर पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

CG NEWS : बलरामपुर-रामानुजगंज : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सामने आई, जहां खेत से मटर तोड़ने के आरोप में दो नाबालिग बच्चों को अमानवीय सजा दी गई। आरोप है कि बच्चों के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उनकी पिटाई की गई और इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ा और सामाजिक संगठनों ने भी इसकी निंदा की।

CG NEWS : मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुवा का है। ग्राम निवासी कृष्णनाथ टोप्पो ने 6 जनवरी को थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 4 जनवरी को दोपहर लगभग 12 बजे उनके पड़ोसी और रिश्तेदार कपिल उरांव (26) ने खेत में मटर तोड़कर खाने की बात को लेकर उनके 7 वर्षीय बेटे संस्कार टोप्पो और महिपाल के बेटे को पकड़कर अपने घर ले गया। वहां दोनों बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और उनके हाथ-पैर बांधकर आंगन में बंधक बनाकर रखा गया।

CG NEWS : शिकायत के आधार पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 03/2026 दर्ज किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान धारा 140(3) भी जोड़ी गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि आरोपी कपिल उरांव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories