Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Khairagarh News : अचानक एक-एक कर बेहोश होने लगे बच्चे, मौके पर...

Khairagarh News : अचानक एक-एक कर बेहोश होने लगे बच्चे, मौके पर मचा हड़कंप, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Khairagarh News
Khairagarh News

Khairagarh News : खैरागढ़। जिले के करमतरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान अचानक कई बच्चे बेहोश होकर गिरने लगे, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई और शिक्षक बच्चों को संभालने में जुट गए।

Khairagarh News : प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय खुलने से पहले कुछ बच्चों ने परिसर और आसपास उगे रतनजोत पौधे का फल खा लिया था। उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि यह पौधा जहरीला होता है। प्रार्थना के समय तेज़ी से असर दिखाई दिया और बच्चे एक के बाद एक चक्कर खाकर गिरने लगे, जिससे स्कूल का माहौल दहशत में बदल गया।

Khairagarh News : घटना के बाद 16 से 17 बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालबांधा ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि चार बच्चों पर जहरीले फल का असर ज्यादा देखा गया, जबकि बाकी बच्चों की स्थिति सामान्य है। एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे खैरागढ़ रेफर किया गया है।

Khairagarh News : घटना की खबर फैलते ही करमतरा गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में अभिभावक अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में चिंता और बेचैनी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि स्कूल परिसर में जहरीला पौधा मौजूद होने के बावजूद उसकी पहचान और सफाई क्यों नहीं कराई गई।

Khairagarh News : इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है और विभाग द्वारा जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी की इस प्रतिक्रिया के बाद स्कूल निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Khairagarh News : स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल परिसर और आसपास के सभी संवेदनशील व जहरीले पौधों को तत्काल हटाया जाए, साथ ही जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि नियमित निगरानी और सतर्कता से ऐसी घटना को रोका जा सकता था। फिलहाल प्रशासनिक जांच जारी है और बच्चे उपचाराधीन हैं। यह घटना सरकारी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को लेकर गंभीर सवाल छोड़ गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here