Thursday, May 14, 2026
23.1 C
Raipur

Chaitanya Baghel Bail : शराब घोटाला : ED की 30 हजार पन्नों की चार्जशीट के बीच चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट से मिली 168 दिन बाद जमानत

Chaitanya Baghel Bail : रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज मामलों में लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। वे 18 जुलाई 2025 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे।

गिरफ्तारी और आरोप: जन्मदिन पर मिली थी जेल

ईडी ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई 2025 को उनके जन्मदिन के दिन भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया था।

  • मुख्य आरोप: ईडी का दावा है कि चैतन्य बघेल ने शराब सिंडिकेट के माध्यम से लगभग 1,000 करोड़ रुपये के लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग में सक्रिय भूमिका निभाई।

  • हिस्सेदारी: जांच एजेंसियों के अनुसार, घोटाले की अवैध कमाई (Proceeds of Crime) में से एक बड़ा हिस्सा उनके रियल स्टेट और अन्य व्यवसायों में निवेश किया गया था।

29,800 पन्नों का ‘अंतिम चालान’

हाल ही में 26 दिसंबर 2025 को ईडी ने विशेष पीएमएलए (PMLA) कोर्ट में 29,800 से अधिक पन्नों का अंतिम चालान पेश किया था। इस चार्जशीट में 82 लोगों को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और जांच में सहयोग के आधार पर हाई कोर्ट ने चैतन्य की जमानत अर्जी पर मुहर लगा दी।

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?

यह घोटाला पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के दौरान का बताया जा रहा है। जांच के अनुसार, 2,500 करोड़ से लेकर 3,200 करोड़ रुपये के बीच के इस घोटाले को एक ‘सिंडिकेट’ के जरिए अंजाम दिया गया था। इसमें नकली होलोग्राम का उपयोग, बिना हिसाब की शराब की बिक्री और डिस्टिलर्स से कमीशनखोरी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

अब तक के प्रमुख घटनाक्रम:

  • अनिल टुटेजा (पूर्व IAS) और अनवर ढेबर: घोटाले के कथित मास्टरमाइंड माने गए हैं।

  • कवासी लखमा: पूर्व आबकारी मंत्री भी इस मामले में जांच के दायरे में हैं।

  • अधिकारी: आबकारी विभाग के कई अधिकारियों को पहले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories