Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Katni SP Office Protest : महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने...

Katni SP Office Protest : महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया SP ऑफिस का घेराव; बेटी ने पुलिस और डॉक्टर पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Katni SP Office Protest : कटनी: बरही थाना क्षेत्र के धवाईया गांव में मवेशी विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद घायल महिला की मौत ने अब तूल पकड़ लिया है। न्याय की मांग को लेकर मृतक कलावती कुशवाहा की बेटी, ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, खेत में मवेशी घुसने की बात को लेकर कलावती कुशवाहा के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की थी। घटना के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की बेटी वंदना कुशवाहा का आरोप है कि घटना के 10 दिन बाद भी बरही थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, जिससे उनके हौसले बुलंद रहे।
बेटी के गंभीर आरोप: पुलिस और डॉक्टर की मिलीभगत?
मृतका की बेटी वंदना ने केवल पुलिस पर ही नहीं, बल्कि अस्पताल के डॉक्टरों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसकी मां को सही इलाज नहीं मिला और मामले को दबाने की कोशिश की गई। वंदना का आरोप है कि पुलिस और रसूखदार आरोपियों के बीच मिलीभगत है, जिसके कारण उसकी मां की जान गई और अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सियासी सरगर्मी: कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता नीरज सिंह भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कटनी जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here