Thursday, August 20, 2026
Home Sports IND vs NZ Head-to-Head: वनडे में किसका पलड़ा भारी? भारतीय जमीन पर...

IND vs NZ Head-to-Head: वनडे में किसका पलड़ा भारी? भारतीय जमीन पर कीवी टीम की बड़ी परीक्षा

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट की प्रतिद्वंद्विता दशकों पुरानी और बेहद रोमांचक रही है। दोनों टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं, मुकाबला कांटे का देखने को मिलता है। हालांकि, भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड के लिए टीम इंडिया को हराना हमेशा एक कठिन चुनौती साबित हुआ है। अब एक बार फिर कीवी टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आने वाली है, जिससे क्रिकेट फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।

वनडे में भारत-न्यूजीलैंड हेड-टू-हेड

वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 120 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 62 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 50 मैचों में सफलता मिली है। 7 मुकाबले बेनतीजा रहे और 1 मैच ड्रॉ हुआ। आंकड़े साफ बताते हैं कि कुल मिलाकर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

Read More : Laxmi Narayan Mahayagya Darri : ब्रह्मचारी धाम दर्री में सजेगा भक्ति का दरबार: 23 जनवरी से पांच कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

घरेलू मैदान पर भारत का दबदबा

अगर भारत में खेले गए वनडे मैचों की बात करें तो अंतर और भी बड़ा हो जाता है। भारतीय जमीन पर भारत ने 31 वनडे जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड सिर्फ 8 मैच ही जीत पाया है। इससे घरेलू परिस्थितियों में भारत की मजबूती साफ झलकती है।

हालिया मुकाबलों में भी भारत आगे

दोनों टीमों के बीच पिछला बड़ा मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला गया था, जहां भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा पिछले 6 वनडे मुकाबलों में न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ एक भी जीत नहीं मिली है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर/तिलक वर्मा, केएल राहुल, इशान किशन, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा संभावित खिलाड़ियों में शामिल हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here