Wednesday, May 13, 2026
28.1 C
Raipur

Dhamtari Flag March : धमतरी में ‘सिंघम’ स्टाइल में फ्लैग मार्च: कलेक्टर और एसपी ने संभाली कमान, हुड़दंगियों को दी कड़ी चेतावनी

Dhamtari Flag March : धमतरी। नववर्ष 2026 के स्वागत के उत्साह के बीच शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धमतरी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। बुधवार शाम कलेक्टर अविनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का भाव जगाना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था।

200 जवानों की तैनाती और नाकेबंदी: एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले भर में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। शहर के प्रवेश द्वारों पर नाकेबंदी पॉइंट्स बनाए गए हैं। होटल, रिसॉर्ट, गार्डन और पर्यटन स्थलों पर फिक्स पिकेट के साथ-साथ पुलिस की मोबाइल पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त करेंगी।

नशे में ड्राइविंग और स्टंट पर सख्त कार्रवाई: यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। नववर्ष की रात ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी। इसके अलावा ओवरस्पीडिंग, स्टंट ड्राइविंग और ट्रिपलिंग करने वालों पर मौके पर ही कार्रवाई होगी। डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए समय सीमा तय कर दी गई है; नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जब्ती और कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर-एसपी की अपील: फ्लैग मार्च के दौरान कलेक्टर अविनाश मिश्रा और एसपी ने जिलेवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपील की है कि नागरिक संयमित होकर और नियमों का पालन करते हुए नए साल का स्वागत करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गुंडा-बदमाशों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई निरंतर जारी है ताकि आम जन बिना किसी डर के उत्सव मना सकें।

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories