Monday, June 22, 2026
36.8 C
Raipur

Gwalior में नमकीन फैक्ट्री में भयंकर आग, एक के बाद एक फटे सिलेंडर, मची दहशत

ग्वालियर : ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रिहायशी इलाके में संचालित एक नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सिकंदर कंपू स्थित अजयपुर के पास सांवरिया धाम कॉलोनी में हुई इस घटना में एक के बाद एक LPG सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सड़क पर जमा हो गए।

रिहायशी इलाके में चल रही थी फैक्ट्री

जानकारी के मुताबिक, यह नमकीन फैक्ट्री पुनीत राठौर नामक व्यक्ति की बताई जा रही है, जो अपने ही घर में फैक्ट्री संचालित कर रहा था। आग लगते ही फैक्ट्री में रखे LPG सिलेंडरों ने आग पकड़ ली और कुछ ही देर में जोरदार धमाके होने लगे। अधिकृत तौर पर 3 सिलेंडर फटने की पुष्टि की गई है, जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि कुल 6 सिलेंडर ब्लास्ट हुए।

सिलेंडर ब्लास्ट से छत क्षतिग्रस्त

सिलेंडर फटने से फैक्ट्री की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल अमला और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

Read More : M.P News : इंदौर में बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

6 दमकल वाहनों ने पाया आग पर काबू

आग की गंभीरता को देखते हुए कुल 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मौके से 4 LPG सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

झुलसने की खबर, पर कोई गंभीर हताहत नहीं

घटना में एक बच्ची और एक व्यक्ति के झुलसने की खबर सामने आई थी, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस को कोई गंभीर रूप से घायल व्यक्ति नहीं मिला। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

फैक्ट्री संचालक फरार, जांच जारी

आग लगने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन के अंडरग्राउंड होने की बात सामने आई है। दमकल अधिकारी ने स्थानीय लोगों के रवैये पर हैरानी जताते हुए कहा कि पूछताछ के दौरान किसी ने भी फैक्ट्री संचालक के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह सिलेंडर में आग पकड़ना बताई जा रही है।

लाखों के नुकसान का अनुमान

इस अग्निकांड में फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फैक्ट्री के वैध संचालन, सुरक्षा मानकों और अनुमति को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Latest YouTube Shorts

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories