Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh झूठे वादों का क्रिप्टो जाल, भरोसे की कीमत 6 लाख

झूठे वादों का क्रिप्टो जाल, भरोसे की कीमत 6 लाख

झूठे वादों का क्रिप्टो जाल, भरोसे की कीमत 6 लाख
झूठे वादों का क्रिप्टो जाल, भरोसे की कीमत 6 लाख

बिलासपुर: बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रमोद जायसवाल (52) ने शिकायत में बताया कि जनवरी 2024 में कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र में उसकी मुलाकात नरोत्तम और उसकी पत्नी पूजा से हुई थी। दोनों ने खुद को क्रिप्टो कंपनी से जुड़ा बताया—नरोत्तम ने खुद को कंपनी का सीईओ और पूजा को मार्केटिंग मैनेजर बताया। उन्होंने दावा किया कि कंपनी में निवेश करने पर रकम छह महीने में दोगुनी हो जाती है। बाद में नरोत्तम बिलासपुर आया और प्रमोद को झांसे में लेकर दो किस्तों में कुल 6 लाख रुपये ले लिए।

कुछ समय बाद जब प्रमोद ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी लगातार बहाने बनाने लगा। कभी खाते में ट्रांसफर करने की बात कही गई तो कभी कंपनी को हुए नुकसान का हवाला देकर पैसे लौटाने से इनकार कर दिया गया। आखिरकार प्रमोद ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर सकरी थाना पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here