Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Tree Felling Bhopal : भोपाल बचाओ मुहिम : “पर्यावरण खत्म कर रही...

Tree Felling Bhopal : भोपाल बचाओ मुहिम : “पर्यावरण खत्म कर रही सरकार, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी” – पटवारी का तीखा हमला

Tree Felling Bhopal : भोपाल। राजधानी भोपाल में विकास कार्यों के नाम पर हो रही पेड़ों की कटाई के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विशाल पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।

पटवारी ने आरोप लगाया कि भोपाल की पहचान उसकी हरियाली और पर्यावरण से है, जिसे वर्तमान सरकार खत्म करने पर तुली हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर पर्यावरण का विनाश बर्दाश्त नहीं करेगी।

Tree Felling Bhopal : प्रदर्शन के दौरान जीतू पटवारी ने छात्रों और युवाओं को जोड़ने के लिए एक नई मुहिम का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाते हुए NSUI पूरे प्रदेश के कॉलेज कैंपस में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाएगी। गौरतलब है कि भोपाल के अयोध्या बायपास पर हो रही पेड़ों की कटाई का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) तक पहुंच चुका है।

NGT ने फिलहाल 8 जनवरी तक कटाई पर अंतरिम रोक लगा रखी है और इस मामले में अगली सुनवाई 8 जनवरी को ही होनी है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि पेड़ों की बलि दी गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here