CBI Lucknow Merger : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : लखनऊ में CBI की ‘स्पेशल क्राइम ब्रांच’ खत्म, अब ‘एंटी करप्शन ब्रांच’ में हुआ विलय

CBI Lucknow Merger : लखनऊ। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) मुख्यालय ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए लखनऊ स्थित अपनी ‘स्पेशल क्राइम ब्रांच’ (SCB) का विलय ‘एंटी करप्शन ब्रांच’ (ACB) में कर दिया है। अब यह पूरी यूनिट ‘CBI ACB लखनऊ’ के नाम से जानी जाएगी। इस विलय के बाद लखनऊ यूनिट में अलग से स्पेशल क्राइम ब्रांच का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और वहां तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारी अब ACB यूनिट का हिस्सा होंगे।

आदेश के अनुसार, इस पुनर्गठन के बाद लखनऊ यूनिट की कुल स्वीकृत क्षमता 155 कर्मियों की होगी, जिसमें संयुक्त निदेशक (Joint Director) रैंक के अधिकारी नेतृत्व करेंगे। गौरतलब है कि SCB लखनऊ का गठन विशेष रूप से बाबरी मस्जिद विध्वंस प्रकरण की जांच के लिए किया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान इस यूनिट ने पुरुषोत्तम द्विवेदी रेप कांड, बदायूं कांड और उन्नाव रेप केस जैसे कई चर्चित और हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच की है। हालांकि, वर्ष 2025 में कोई नया मामला न मिलने और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यालय ने दोनों यूनिटों को एक करने का फैसला लिया है। अब यह एकीकृत यूनिट भ्रष्टाचार के मामलों के साथ-साथ अन्य विशेष अपराधों की जांच की जिम्मेदारी भी संभालेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Pharasgaon Nagar Panchayat: नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक नीलकंठ टेकाम रहे मुख्य अतिथि

Pharasgaon Nagar Panchayat: रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव: छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले...

Related Articles

Popular Categories